अकेलापन भी अच्छा है
स्वयं की कीर्ति के विश्लेषकों को
कल्पनाकाल के पर्यटकों को
शब्द शक्ति के कुशल चिंतकों को
और सब पाकर कुछ न पा सकने सी
भावना के साथ जीने वाले भिक्षुकों को
अपनी मनोकामना के तीव्र इच्छुकों को
अकेलापन ही अच्छा है
अकेलापन भी अच्छा है।
अनछुओं को छूने की आस रखने वालों को
शर्तों को तोड़ने की प्यास रखने वालों को
दुर्लभ इच्छाओं का वास रखने वालों को
स्वार्थवश साथी को उदास रखने वालों को
अकेलापन ही अच्छा है।
अकेलापन भी अच्छा है।
No comments:
Post a Comment