मंजिल की चाहत में अक्सर वर्तमान छोटा पड़ जाता
कोई जीवन को रच जाता, कोई सीमाएं गढ़ जाता
कोई मन के भाव दबाता कोई रस और चाव दबाता
और जवानी को रचने में वह बचपन बूढ़ा कर जाता
सुनो कर्म से मंजिल छू लो
मगर जिंदगी को मत भूलो
पथ से मत भटको निश्चय पर
बचपन के झूले भी झूलो

No comments:
Post a Comment